सूरजपुर,10 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। आज स्थानीय भाजपा कार्यालय अटलकुंज मे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री भीमसेन अग्रवाल जी के मुख्य आतिथ्य, जिला महामंत्री राजेश महलवाला, जिला कोषाध्यक्ष थलेश्वर प्रसाद साहू के विशिष्ट आतिथ्य मे सम्पन्न हुआ।
अतिथियों के द्वारा तीन विषयों पर कार्यकर्ताओं को अपना मार्गदर्शन दिया। मुख्य अतिथि श्री भीमसेन अग्रवाल जी के द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 11 वर्षों के कार्यकाल मे विकसित भारत कि ओर यात्रा विषय पर प्रकाश डाला गया।
जिला महामंत्री श्री राजेश महलवाला जी के द्वारा भारतीय राजनीती मे भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन विषय पर अपना विचार प्रस्तुत किया गया। जिला कोषाध्यक्ष ग्रामीण मंडल प्रभारी श्री थलेश्वर प्रसाद साहू जी के द्वारा भाजपा का चुनावी इतिहास एवं सफलता पर अपना विचार रखा गया। स्वागत उदबोधन शहर मंडल अध्यक्ष अरविन्द मिश्रा के द्वारा दिया गया आभार प्रदर्शन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विजय नारायण राजवाड़े के द्वारा किया गया मंच संचालन शहर महामंत्री आनंद सोनी के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम समाप्ति पश्चात् शहर के निवृतमान मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल जी कि भाभी ममता अग्रवाल जी के आकस्मिक निधन हो जाने पर भाजपा परिवार के द्वारा मृत आत्मा कि शान्ति हेतु 02 मिनट का मौन धारण कर गहरी संवेदना प्रकट किया गया। कार्यक्रम मे डॉ एच एन चतुर्वेदी, बसंत कुशवाहा, अरुण राजवाड़े,जनपद सदस्य यशवंत सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष ग्रामीण सुरेन्द्र राजवाड़े,पार्षदगण मुकेश गर्ग, प्रमोद तायल, प्यारेलाल साहू, पंकज चौबे पूर्व पार्षद संतोष सोनी एवं सरोज साहू, देवमुनीया साहू, कौशिल्या सिंह धनयसाय सिंह, राजू देवांगन,नीरज जिंदिया, संस्कार अग्रवाल,रंजन सोनी, विकास अग्रवाल, बजरंग राजवाड़े किशन देवांगन अजय सिंह, संजू सोनी, हिमांशु जैन, प्रदीप सोनी,धर्मवीर सोनी,सौरभ द्विवेदी,यश अग्रवाल व शहर एवं ग्रामीण मंडल के समस्त कार्यकर्त्ता,पदाधिकारी, पार्षदगण उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur