Breaking News

बोकारो,@ बोकारो स्टील प्लांट में विस्थापितों पर लाठी चार्ज में युवक की मौत के खिलाफ बोकारो बंद

Share

बोकारो,04अप्रैल 2025 (ए)। बोकारो स्टील प्लांट में नौकरी की मांग को लेकर आंदोलित विस्थापितों पर गुरुवार की देर शाम लाठी चार्ज में एक युवक की मौत और कई लोग घायल होने के बाद शहर में बवाल मच गया है। इस घटना के विरोध में विस्थापितों के संगठन के अलावा आजसू पार्टी,झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा सहित कई दलों ने शुक्रवार को बंद बुलाया है, जिसका सुबह से ही व्यापक असर देखा जा रहा है। बोकारो की कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह, डुमरी के विधायक जयराम महतो सहित कई नेता सड़कों पर उतर आए हैं। शहर में जगह-जगह सड़कें जाम कर दी गई हैं। ज्यादातर इलाकों में दुकानें भी बंद करा दी गई हैं। बोकारो स्टील प्लांट के निर्माण के दौरान विस्थापित हुए लोगों का कहना है कि प्लांट उनकी जमीन पर बना है, लेकिन कंपनी ने उन्हें उनके वाजिब अधिकारों से वंचित रखा है।प्लांट में अप्रेंटिस का प्रशिक्षण लेने वाले विस्थापित युवा नियोजन-नौकरी की मांग को लेकर आंदोलित हैं।


Share

Check Also

भोपाल@मध्य प्रदेश विधानसभा में यूसीसी विधेयक पारित

Share भोपाल,21 जुलाई 2026। मध्य प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को …

Leave a Reply