Breaking News

रायपुर@ छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से सस्ती होगी शराब

Share

रायपुर,28 मार्च 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ सरकार के आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए शराब की नई दरें घोषित कर दी हैं। सरकार ने शराब की कीमतों में 4 प्रतिशत तक की कमी करने का फैसला किया है, जिससे शराब उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी। इस फैसले के तहत 1000 रुपये की शराब की बोतल पर 40 रुपये तक की बचत होगी। इसके अलावा, राज्य में मैकडॉवेल नंबर वन का पौव्वा अब उपलब्ध नहीं होगा। प्रदेश में नई आबकारी नीति के तहत शराब की खरीद और बिक्री में पारदर्शिता लाने का प्रयास किया गया है।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply