Breaking News

प्रतापपुर,@प्रतापपुर पुलिस की लापरवाही,राष्ट्रपति दत्तक पुत्र को नहीं मिल रहा न्याय

Share


गांव के लोग का आतंक से परेशान पीडि़त,जान का खतरा,पुलिस ने अब तक नहीं की कार्रवाई

प्रतापपुर,27 मार्च 2025 (घटती-घटना)। राष्ट्रपति दाक पुत्र कहलाने वाले व्यक्ति को न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने करीब आठ दिन पहले प्रतापपुर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी, लेकिन अब तक पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।
पीडि़त द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, 17 मार्च 2025 की सुबह करीब 10 बजे उन्होंने अपने घर के आंगन में मोटरसाइकिल खड़ी की थी। इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति, जो नशे की हालत में था, फावड़ा लेकर आया और मोटरसाइकिल को पूरी तरह से तोड़फोड़ कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने उनकी मां को भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और घर के शीशे तोड़कर गाली-गलौज करने लगा।
आरोपी की इस हरकत से भयभीत पीडि़त ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि अब वे अपने ही घर में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं और रात में किसी अन्य स्थान पर शरण लेने को मजबूर हैं। घटना के वक्त गांव के कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर पीडि़त को बचाया, नहीं तो आरोपी उनकी जान भी ले सकता था।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply