Breaking News

रायपुर@ रानू साहू,सौम्या चौरसिया और अन्य आरोपी जेल में मनाएंगे होली…

Share

न्यायिक रिमांड 19 मार्च तक बढ़ी…
रायपुर,11 मार्च 2025 (ए)।
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित जिला खनिज निधि घोटाले मामले में आरोपी रानू साहू, सौम्या चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी, माया वारियर और मनोज द्विवेदी को एसीबी-ईओडब्ल्यू की विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए सभी आरोपियों की न्यायिक रिमांड 19 मार्च तक बढ़ा दी है। इसके चलते अब यह सभी आरोपी होली का त्योहार जेल में ही मनाएंगे। इस बीच, आरोपी सौम्या चौरसिया और रानू साहू ने अदालत में जमानत याचिका दायर की है। अदालत ने इस याचिका पर 17 मार्च को सुनवाई करने का निर्देश दिया है।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply