सूरजपुर 09 मार्च 2025 (घटती-घटना)। सूरजपुर नगर पालिका में आज अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण विवादों बीच दो अलग अलग कार्यक्रमों के जरिए सम्पन्न हुआ,,दरअसल नगरपालिका, व प्रशासन ने नव निर्वाचित अध्यक्ष, व पार्षदों का शपथ समारोह के लिए आमंत्रण कार्ड छपाया था, जिसे लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि कांग्रेस की नव निर्वाचित अध्यक्ष समेत 08 पार्षदों ने शपथ समारोह का बहिष्कार कर अलग से नगरपालिका कैंपस में शपथ लिया, इस दौरान पूजा अर्चना और विधि विधान के साथ कुसुमलता राजवाड़े ने अध्यक्ष की कुर्सी पर पदभार ग्रहण किया, इस दौरान कांग्रेस पूर्व विधायक मौजूद रहे, हालाकि उससे पहले रंगमंच में एक भव्य व सार्वजानिक रूप से आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा के 10 पार्षदों ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पद व गोपनीयता की शपथ ली, इस दौरान महिला बाल विकास मंत्री, व प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मराबी ने कार्यक्रम में शिरकत किए,सूरजपुर हाल ही हुए चार नगर पंचायत में भाजपा ने जीत हासिल की वहीं एक नगरपालिका में कांग्रेस की कुसुमलता राजवाड़े ने जीत दर्ज की है, ऐसे आज नगरपालिका अध्यक्ष व सभी पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रंगमंच मैदान में होना था, इस कार्यक्रम में मंत्री दयाल दास बघेल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, समेत कांग्रेस के पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव शामिल होने वाले थे,, हालांकि दयाल दास बघेल, और टी एस सिंहदेव किसी कारण से कार्यक्रम में शिरकत नहीं किए,,आमंत्रण कार्ड में दाएं ओर दयाल दास बघेल का नाम शुरुआत में लिखा गया था, तो बायीं तरफ़ टी0 एस0 सिंहदेव का नाम शीर्ष पर अंकित था, ऐसे कांग्रेस दावा कर रही कि यह कार्ड की बंटना था, लेकिन भाजपा के दबाव में प्रशासन ने दूसरा आमंत्रण कार्ड छपाया, जिसमे टी0 एस0 सिंहदेव के नाम को नीचे चौथे नंबर पर लिख दिया गया,,ऐसे में यह कार्ड जैसे ही बांटा गया, कांग्रेस आग बबूला हो गई,, तो 03 अलग अलग आमंत्रण कार्ड बांटने पर सार्वजानिक शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार कर दिया,,और अलग से अध्यक्ष, व 08 पार्षदों के साथ नगरपालिका में शपथ ग्रहण किया। बहिष्कार के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि यह किसी दल विशेष का कार्यक्रम नहीं है, और नगरपालिका प्रशासन ने प्रोटोकॉल के तहत ही यह आयोजन किया है,,वहीं नव निर्वाचित अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े ने पद भार ग्रहण करते ही बड़ी जिम्मेदारी के लिए जनता का आभार जताया, साथ ही बहिष्कार के मुद्दे पर कुछ भी ना बोलते हुए शहर विकास के लिए सभी को साथ लेकर चलने की बात कहते नजर आई। सार्वजानिक रूप से पहले हुए शपथ में समारोह में डिप्टी कलेक्टर चांदनी कंवर द्वारा करीब 10 भाजपा पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, इस अवसर पर महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मराबी, पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा, पूर्व पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष भीमसेन गोयल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, समेत भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे,, दूसरी ओर नगरपालिका में अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े समेत 08 पार्षदों को डिप्टी कलेक्टर चांदनी कंवर ने शपथ दिलाई, इस दौरान पूर्व विधायक खेलसाय सिंह, पूर्व अजजा आयोग अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवती राजवाड़े, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े, अश्विनी सिंह, संजय डोसी, रामकृष्ण ओझा, गिरिजा शंकर मिश्रा, नीरज साहू, मनोज डालमिया, पंकज चौबे, जमील, तनवीर, जफर हैदर, नीरज तायल आकाश साहू, मौजूद रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur