Breaking News

रायपुर,@ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महतारी वंदन सम्मेलन में सीएम साय ने जारी की 13 वीं किश्त

Share

रायपुर,08 मार्च 2025 (ए)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, स्थानीय विधायक एवं अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर महतारी वंदन योजना की 13वीं किश्त जारी की, जिससे प्रदेश की 70 लाख महिलाएं लाभान्वित हुईं। इस योजना के तहत डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से महिलाओं के बैंक खातों में राशि स्थानांतरित की गई।इस भव्य आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री साय ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है और भविष्य में भी ऐसी योजनाएं लाई जाएंगी जो महिलाओं के उत्थान में सहायक होंगी। महतारी वंदन सम्मेलन में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं और उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर/पटना@विवाहिता की मौत के बाद विवाद,पिता ने पति पर लगाया जबरन जहर खिलाने का आरोप

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर/पटना,12 जून 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले की एक विवाहिता की कीटनाशक सेवन से मौत …

Leave a Reply