Breaking News

ग्वालियर@ रील्स का भूत लोगों के सिर इस कदरचढ़कर बोल रहा…जिसके कारण हुआ ब्लास्ट

Share

बिल्डिंग में अफरा-तफरी
ग्वालियर,06 मार्च 2025 ( ए)।
ग्वालियर में द लेगेसी प्लाजा बिल्डिंग के एक फ्लेट में हुए जोरदार धमाके के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आधी रात को हुए एक तेज धमाके से पूरी मल्टी दहल उठी थी। इस ब्लास्ट में एक महिला सहित दो लोग झुलस गए थे और मल्टी का कुछ हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। धमाके का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि यह धमाका एलपीजी गैस को कमरे में भरकर रील बनाने के दौरान हुआ। पुलिस ने बताया कि रंजना और अनिल जाट बिल्डिंग में स्थित अपने फ्लैट रु-1 में देर रात करीब दो बजे एलपीजी सिलेंडर से गैस को लीक कर रील बना रहे थे। इसी दौरान उन्होंने घर में रखा आधा सिलेंडर खाली कर दिया। लेकिन जब रील में मलिटी नहीं आई तो अनिल ने रील को और बेहतर बनाने के लिए घर की लाइट जला दी। लाइट जलाते ही अचानक तेज ब्लास्ट हो गया और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।


Share

Check Also

कोलकाता@ममता की टीएमसी टूटी…58 विधायकों ने अलग गुट बनाया

Share ऋतब्रत बनर्जी को विधायक दल का नेता चुनाकोलकाता,03 जून 2026। पश्चिम बंगाल में ममता …

Leave a Reply