Breaking News

रायपुर@ रामा ग्रूप और रामा स्टील के 10 से ज्यादा ठिकानों पर आयकर का छापा…

Share


रायपुर,04 मार्च 2025 (ए)।
आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रामा ग्रूप और रामा स्टील पर छापा मारकर जांच शुरू की है। छापे में रायपुर स्थित विधानसभा रोड पर दो परिसरों के अलावा जगदलपुर और मध्यप्रदेश के सतना के कई ठिकानों को भी शामिल किया गया है। सूत्रों के अनुसार, अब तक 10 से अधिक परिसरों को जांच के दायरे में लिया गया है। इस छापेमारी में मध्यप्रदेश के आयकर अधिकारी बड़ी टीम के साथ शामिल हैं, वहीं छत्तीसगढ़ के अधिकारी भी कार्रवाई में शामिल हैं। वहीं, रामा ग्रूप स्टील के साथ-साथ रियल एस्टेट समेत कई अन्य कारोबारों में सक्रिय है। इस छापे की खबर रायपुर में कारोबारियों के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply