Breaking News

चंडीगढ़@ बस और ट्रक में भीषण टक्कर,5 की मौत 30 घायल

Share

चंडीगढ़,18 फरवरी 2025 (ए)। पंजाब के कोटकपूरा-फरीदकोट मार्ग पर मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे एक तेज रफ्तार निजी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और करीब 30 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस रेलिंग को तोड़ते हुए गिर गई, जबकि ट्रक खेत में पलट गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अबोहर से श्री अमृतसर साहिब जा रही निजी बस कोटकपूरा से फरीदकोट की ओर रवाना हो रही थी। इसी दौरान, बस की भिड़ंत सामने से आ रहे ट्रक से हो गई। टक्कर की मुख्य वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है। हादसे के बाद बस में सवार लोग मदद के लिए चीखते हुए बाहर निकले। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल व्यक्तियों को निकालने में मदद की।


Share

Check Also

कोलकाता@ममता की टीएमसी टूटी…58 विधायकों ने अलग गुट बनाया

Share ऋतब्रत बनर्जी को विधायक दल का नेता चुनाकोलकाता,03 जून 2026। पश्चिम बंगाल में ममता …

Leave a Reply