Breaking News

पानीपत@ बीजेपी नेता के घर ईडी की रेड

Share

पैसे गिनने की मशीनें लेकर पहुंचे अफसर
17 घंटे तक घर को खंगालती रही टीम
पानीपत,14 फरवरी 2025 (ए)।
हरियाणा के पानीपत में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने बीजेपी नेता के घर दबिश दी है। ईडी की टीमें पूर्व सांसद संजय भाटिया के मौसा नीति सेन
भाटिया के घर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम गुरुवार सुबह सात बजे तक पानीपत शहर के मॉडल टाउन में बीजेपी के वरिष्ठ नेता नीतिसैन भाटिया के आवास पर पहुंची। ​जो कि रात को 12:20 बजे आवास से निकली। खास बात है ​है कि टीम ने अपने साथ पैसा गिनने की मशीन में साथ लेकर गई थी। संभावना है कि घर के अंदर भारी मात्रा में कैश रखा गया है। हालांकि, अब तक कुछ ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।


Share

Check Also

अहिल्यानगर@छात्रों के प्रदर्शन पर अन्ना हजारे ने केंद्र से संवाद की अपील की

Share अहिल्यानगर,23 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर …

Leave a Reply