Breaking News

रायपुर@ 108 एम्बुलेंस सेवा संचालक कंपनी पर आयकर विभाग की दबिश

Share

रायपुर,12 फरवरी 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ में 108 एम्बुलेंस सेवा संचालित करने वाली कंपनी जय अंबे इमरजेंसी सर्विसेस (जेएईएस) के कार्यालय पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने बुधवार सुबह कंपनी के अवंती विहार स्थित ऑफिस पर छापा मारकर दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच शुरू कर दी।सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग की 8 से 10 सदस्यीय टीम ने कंपनी के कार्यालय में दाखिल होकर वित्तीय लेनदेन, कर भुगतान और अन्य दस्तावेजों की जांच शुरू की है। इसके अलावा, कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी सील कर दिया गया है।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@ मानवता की सेवा में कोरिया पुलिस की पहल,जिला स्तरीय रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह

Share कलेक्टर रोक्तिमा यादव और एसपी हरीश राठौर की मौजूदगी में स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर …

Leave a Reply