Breaking News

रायपुर@ सीजीपीएससी घोटाले में बड़ी कार्रवाई

Share

पूर्व अध्यक्ष के रिश्तेदारों समेत छह गिरफ्तार…
50 लाख का सामान भी जब्त
रायपुर,07 फरवरी 2025 (ए)।
छत्तीसगढ़ में सीजीपीएससी घोटाले में रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जेल में बंद पीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के साले व उसकी पत्नी समेत छह लोगो को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपियों के कब्जे से 50 लाख का सामान जब्त कर 15 लाख रूपये होल्ड भी कराया गया है। आरोपियों ने 60 से अधिक लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 5 करोड़ से अधिक की ठगी की थी।मालूम हो कि रायपुर पुलिस ने 29 जनवरी 2025 को टामन सिंह सोनवाली के साले व उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद दोनों को रिमांड में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद मामले में चार और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply