नहीं मिली छुट्टी तो सरकारी कर्मचारी ने अपने 3 साथियों को घोंपा चाकू, सभी की हालत नाजुक
कोलकाता,07 फरवरी 2025 (ए)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की सड़कों पर सनकी सरकारी कर्मचारी आतंक देखने को मिला। छुट्टी नहीं मिलने से हेल्थ डिपार्टमेंट का सरकारी कर्मचारी इतना अधिक खफा हो गया कि सनक में अपने ही 3 साथियों पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने ऑफिस में छुट्टी के लिए आवेदन किया था, लेकिन किसी कारणवस उसकी छुट्टी मंजूर नहीं हुई। इससे युवक आक्रोशित हो गया था। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आरोपी हाथों में चाकू लिए घूमता नजर आ रहा है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur