Breaking News

बीजापुर-रायपुर@मुखबीरी के शक में नक्सलियों ने फिर की दो ग्रामीणों की हत्या

Share

बीजापुर-रायपुर,04 फरवरी 2025 (ए)। सुरक्षाबलों की ओर से की जा रही लगातार कार्रवाई के बाद भी नक्सली अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। छिटपुट घटनाओं को अंजाम देकर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीत अब नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना करतूत को अंजाम दिया है। माओवादियों ने बीजापुर जिले में दो ग्रामीणों की हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना इलाके का है। यहां नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया। मृतकों की पहचान राजू कारम और मुन्ना माडवी के रूप में हुई है। नक्सलियों ने दोनों पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया है।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@ मानवता की सेवा में कोरिया पुलिस की पहल,जिला स्तरीय रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह

Share कलेक्टर रोक्तिमा यादव और एसपी हरीश राठौर की मौजूदगी में स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर …

Leave a Reply