Breaking News

नई दिल्ली@ अब हाई स्पीड टारगेट का होगा खात्मा

Share

भारत की मिसाइल ने अर्जुन की तरह 3 बार भेदा निशाना
नई दिल्ली,02 फ रवरी 2025 (ए)।
भारत की रक्षा क्षमताओं को और मजबूत करते हुए डीआरडीओ रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने ओडिशा के चांदीपुर तट पर बहुत कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली के तीन लगातार सफल परीक्षण किए हैं। इन परीक्षणों के दौरान मिसाइलों ने कम ऊंचाई पर उड़ने वाले तेज गति वाले लक्ष्यों को सटीकता से भेदा और पूरी तरह नष्ट कर दिया। रक्षा मंत्रालय ने इस सफलता की जानकारी दी और इसे भारत की सैन्य शक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। दरअसल, ये परीक्षण बहुत कम ऊंचाई पर उड़ने वाले उच्च गति वाले लक्ष्यों के खिलाफ किए गए थे। डीआरडीओ के बयान के अनुसार परीक्षणों के दौरान मिसाइलों ने ड्रोन जैसे लक्ष्यों को ट्रैक किया और उन पर सटीक हमला किया। यह प्रणाली वायु सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है जो भविष्य में दुश्मन के ड्रोन और अन्य हवाई खतरों को बेअसर करने में कारगर होगी।


Share

Check Also

कोलकाता@ममता की टीएमसी टूटी…58 विधायकों ने अलग गुट बनाया

Share ऋतब्रत बनर्जी को विधायक दल का नेता चुनाकोलकाता,03 जून 2026। पश्चिम बंगाल में ममता …

Leave a Reply