Breaking News

बीजापुर@नक्सलियों द्वारा गोपनीय सैनिक की हत्या

Share


और सड़क निर्माण में लगे वाहनों को कर दिया आग के हवाले


बीजापुर ,22 जनवरी 2022 (ए)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने 45 वर्षीय गोपनीय सैनिक की की हत्या कर दी वहीं सड़क निर्माण कार्य में लगे तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। पुलिस के अनुसार, गोपनिय सैनिक की हत्या करके उसके शव को बीजापुर थाना क्षेत्र के गंगलूर रोड पर फेंक दिया। मृतक एंडो राम का शव पुलिस ने शनिवार को बरामद किया है वहीं इस मामले में आगे की जांच चल रही है।
एक अन्य घटना में शुक्रवार को बीजापुर थाना क्षेत्र के चेरकंटी पटेलपारा गांव में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे तीन वाहनों जिसमे एक ट्रक, एक जेसीबी मशीन और एक अन्य भारी वाहन जिसका उपयोग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत निर्माण कार्य में किया जा रहा था को आग के हवाले कर दिया।


Share

Check Also

दंतेवाड़ा@दंतेवाड़ा में कांग्रेस को बड़ी मजबूती, 400 ग्रामीणों ने थामा पार्टी का दामन

Share दंतेवाड़ा 11 जून 2026। बस्तर अंचल के जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई …

Leave a Reply