अब 30 दिनों की मिली पैरोल
सिरसा ,28 जनवरी 2025 (ए)। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को दिल्ली चुनावों से पहले एक बार फिर पैरोल मिली है। राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली है। जानकारी के मुताबिक गुरमीत सिंह पैरोल मिलने के बाद राम रहीम सिरसा के डेरा में पहुंचा है। राम रहीम मंगलवार को रोहतक की सुनारिया जेल से सात वाहनों के काफिले से निकला ओर सिरसा डेरे में 8.40 मिनिट पर पहुंचा। डेरे में आकर सीधा वह अपनी गुफा में चला गया। राम रहीम साध्वी यौन शोषण मामले से सजा मिलने के बाद पहली बार सिरसा डेरे में आया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur