सूरजपुर,24 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। रामानुजनगर के माध्यमिक शाला पतरापाली में राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन वर्ष 2025 की थीम सुनहरे भविष्य के लिए बच्चियों का सशस्तीकरण पर किया गया। छात्राओ को इस दिवस की जानकारी देते हुए शिक्षक योगेश साहू ने कहा कि 24 जनवरी को बालिका दिवस मनाने की वजह इंदिरा गांधी से संबंधित है। दरअसल,देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 24 जनवरी 1966 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। एक बेटी के देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होने पर इस खास दिन को बेटियों के नाम समर्पित करते हुए हर साल 24 जनवरी का दिन राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। शिक्षिका अनीता सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 की थीम है, ‘सुनहरे भविष्य के लिए बच्चियों का सशक्तीकरण’। बालिका दिवस का मुख्य उद्देश्य लैंगिक समानता को बढ़ावा देना। लड़कियों की शिक्षा के महत्व को रेखांकित करना। कन्या भ्रूण हत्या को रोकना। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों को प्रोत्साहित करना। महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करना। आज का यह दिन समाज में लड़कियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देता है। सरकार की योजनाओं को जैसे, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और बालिका शिक्षा अभियान को प्रचारित करना है। आज बालिकाओ ने इको क्लब के पौधो के खरपतवार की साफ़ सफ़ाई की कर, सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक और बच्चे उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur