Breaking News

रायपुर@ पुलिस ने सैफ अली खान के हमलावर आकाश कनोजिया को किया रिहा

Share

रायपुर,19 जनवरी 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में संदिग्ध के रूप में गिरफ्तार किए गए आकाश कनोजिया को रिहा कर दिया गया है। आकाश ने अपनी रिहाई के बाद कहा, मैंने कुछ गलत नहीं किया। मुझे पूछताछ के लिए यहां लाया गया था और अब मुझे रिहा कर दिया गया है। मैं आरोपी नहीं हूं। मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर प्रदीप फुंडे ने कहा, हम कल से कह रहे थे कि वह सिर्फ संदिग्ध हैं, हमें मामले की जांच करने दें, इसके बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे। हम उन्हें रिहा कर रहे हैं और रेलवे स्टेशन तक छोड़ने जा रहे हैं। वह आरोपी नहीं हैं, और हम उन्हें मुंबई नहीं ले जा रहे हैं।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply