आप का दावा,ईंट-पत्थर से हमला
नई दिल्ली,18 जनवरी 2025 (ए)। आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर चुनाव से पहले हमला हो गया हैआप ने एक वीडियो जारी किया है. इसमें कहा गया है कि केजरीवाल की कार पर हमला हुआ है. केजरीवाल को काले झंडे दिखाए गए और पत्थर भी फेंके गए. आम आदमी पार्टी ने एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें कहा गया है कि बीजेपी हार के डर से बौखला गई है. बीजेपी ने अपने गुंडों से अरविंद केजरीवाल पर हमला करवाया है.आप ने आरोप लगाया कि बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के गुंडों ने चुनाव प्रचार करते वक्त अरविंद केजरीवाल पर ईंट-पत्थर से हमला कर उन्हें चोट पहुंचाने की कोशिश की ताकि वो प्रचार ना कर सकें. आम आदमी पार्टी ने कहा कि बीजेपी वालों… तुम्हारे इस कायराने हमले से केजरीवाल जी डरने वाले नहीं है, दिल्ली की जनता तुम्हें इसका करारा जवाब देगी
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur