Breaking News

प्रयागराज@ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाकुंभ में किया संगम स्नान

Share

मेरे लिए सौभाग्य की बात,
योगी की भी की तारीफ
प्रयागराज,18 जनवरी 2025 (ए)।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाकुंभ में संगम स्नान के बाद अपनी गहरी आध्यात्मिक अनुभूति व्यक्त की। उन्होंने इसे अपना सौभाग्य बताया और कहा कि ईश्वर ने उन्हें इस पवित्र अवसर का हिस्सा बनने का अवसर दिया। राजनाथ सिंह ने कहा, आज संगम में स्नान करने के बाद मैं स्वयं को अत्यंत कृतार्थ और धन्य महसूस कर रहा हूं। यह पर्व भारतीयता, सांस्कृतिक और सनातन धर्म की आध्यात्मिक अनुभूति का प्रतीक है, जो प्राचीन वैदिक खगोलीय घटना पर आधारित है। रक्षा मंत्री ने संगम को गंगा, यमुना और सरस्वती के साथ सनातन धर्म की आध्यात्मिकता, वैज्ञानिकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत और विज्ञान का भी अद्वितीय संगम है।


Share

Check Also

अहिल्यानगर@छात्रों के प्रदर्शन पर अन्ना हजारे ने केंद्र से संवाद की अपील की

Share अहिल्यानगर,23 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर …

Leave a Reply