Breaking News

रायपुर@ कवासी लखमा अनपढ़ हैं,लेकिन नासमझ नहीं…

Share

कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान,कहा ईडी का टारगेट कोई और…
रायपुर,16 जनवरी 2025 (ए)।
छत्तीसगढ़ में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर तैयारी चरम पर है। आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब मतदाता सूची के प्रकाशन की अंतिम तारीख भी तय कर दी गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार 18 जनवरी 2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसी बीच नगरीय निकाय पंचायत चुनाव को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के साथ चर्चा हुई है। टीएस सिंहदेव ने कहा
कि पंचायत चुनाव ईव्हीएम से किया जाना संभव नहीं है।
कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि, भाजपा के वरिष्ठ नेता कह रहे है कि, लखमा को बलि का बकरा बनाया गया है। लखमा अनपढ़ है लेकिन नासमझ नहीं है। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने सवाल उठाते हुए कहा कि, क्या ईडी का टारगेट कोई और है। ईडी की कार्रवाई में प्रक्रिया को ही सजा बना दी गई है। लंबे समय तक बेल नहीं होता, सिर्फ आरोप लगाए जाते हैं। ईडी पास कोई साक्ष्य है तो पहले गिरफ्तारी क्यों नहीं की? भूपेश बघेल को टारगेट करने के सवाल पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि, भूपेश बघेल पहले से टारगेट में रहे हैं, चार्जशीट में भी नाम है। साक्ष्य है तो फिर आरोप क्यों लगाते हैं कार्रवाई क्यों नहीं करते। महादेव ऐप पर भी आरोप लगाए गए पर साक्ष्य नहीं मिले।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply