Breaking News

रायपुर@पत्रकार के हत्यारे ठेकेदार का लायसेंस निलंबित

Share

रायपुर, 07 जनवरी 2025 (ए)। पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद अब शासन स्तर पर कार्रवाई होनी शुरू हो गई है. इस कड़ी में लोक निर्माण विभाग ने उसका अ वर्ग ठेकेदार के पंजीयन क्र.6088 दिनांक 06.0&.2020 ) को निलंबित कर दिया है. लोक निर्माण विभाग की ओर से सोमवार को जारी आदेश में बताया गया कि मुख्य अभियंता, बस्तर परिक्षेत्र जगदलपुर ने विभाग में पंजीकृत अ वर्ग ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड का मुख्य आरोपी के रूप में गिरफ्तार किए जाने पर पंजीयन को निलंबित किए जाने की अनुशंसा की थी. इस अनुशंसा को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय ने सुरेश चंद्राकर के अ वर्ग पंजीयन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply