Breaking News

नई दिल्ली@ भारत के युवाओं का ‘एकलव्य’ जैसा अंगूठा काट रही भाजपा:राहुल गांधी

Share

नई दिल्ली,03 जनवरी 2025 (ए)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने भाजपा पर देश के युवाओं के भविष्य को मिटाने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर की। लिखा, भाजपा भारत के युवाओं का बिल्कुल एकलव्य जैसा अंगूठा काट रही है, उनका भविष्य मिटा रही है। सरकारी भर्ती में विफलता बड़ा अन्याय है। पहले तो भर्ती नहीं निकलती। भर्ती निकल जाए तो एग्जाम समय पर नहीं होते। एग्जाम हो तो पेपर लीक करवा दिए जाते हैं और जब युवा न्याय मांगते हैं, तब उनकी आवाज को बेरहमी से कुचला जाता है। उन्होंने आगे कहा, हाल ही में यूपी और बिहार की घटनाओं के बाद अब मध्य प्रदेश में एमपीपीएससी में हुई गड़बड़ी का विरोध कर रहे दो छात्रों को जेल में डाल दिया गया है।


Share

Check Also

अहिल्यानगर@छात्रों के प्रदर्शन पर अन्ना हजारे ने केंद्र से संवाद की अपील की

Share अहिल्यानगर,23 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर …

Leave a Reply