Breaking News

सूरजपुर,@सूरजपुर पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान, ड्रंक एंड ड्राईव पर होगी सख्त कार्यवाही

Share


सूरजपुर,02 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर गुरूवार, 2 जनवरी 2025 को जिले के थाना-चौकी व यातायात पुलिस के द्वारा अपने क्षेत्र के प्रमुख स्थानों, चौक-चौराहों व फिक्स प्वाइंट कुल 21 स्थानों पर वाहन चेकिंग की जा रही है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों के द्वारा ड्रंक एंड ड्राईव, बिना हेलमेट, दो पहिया वाहन में तीन सवारी एवं चार पहिया वाहन में बिना सीट बेल्ट लगाने वालों की चेकिंग किया जा रहा है और यातायात नियमों के उल्लघन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाईश भी दी जा रही है। सूरजपुर पुलिस का यह चेकिंग अभियान नियमित तौर पर जारी रहेगा।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply