Breaking News

रोहतक@भूकंप के झटकों से दहले रोहतक और आसपास के जिले

Share


रोहतक,25 दिसम्बर 2024 (ए)। हरियाणा के रोहतक और उसके आसपास के जिलों में बुधवार को दोपहर करीब 12:28 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोग दहशत में अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। ये झटके करीब पांच सेकंड तक जारी रहे,और लोग एक-दूसरे को सचेत करते हुए सड़कों पर आ गए। रोहतक के सेक्टर-4 समेत अन्य इलाकों में लोग पार्कों और खुली जगहों पर इकट्ठा हो गए, ताकि सुरक्षित रह सकें। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कई घरों और इमारतों में रखे सामान भी हिलते हुए दिखाई दिए। हालांकि, भूकंप के केंद्र और इसकी तीव्रता की अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।


Share

Check Also

कोलकाता@ममता की टीएमसी टूटी…58 विधायकों ने अलग गुट बनाया

Share ऋतब्रत बनर्जी को विधायक दल का नेता चुनाकोलकाता,03 जून 2026। पश्चिम बंगाल में ममता …

Leave a Reply