पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह होंगे मिजोरम के नए गवर्नर
नई दिल्ली,25 दिसम्बर 2024 (ए)। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पांच राज्यों के राज्यपाल बदल दिए। इसमें पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि पूर्व सेना प्रमुख जनरल (डॉ) विजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त) को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, आरिफ मोहम्मद खान को बिहार और राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को केरल का राज्यपाल बनाया गया है।
राष्ट्रपति ने ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनकी जगह मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति कार्यालय की आधिकारिक प्रेस नोट में कहा गया, भारत के राष्ट्रपति ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में रघुवर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनकी जगह मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
जनरल (डॉ) विजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त)ः मिजोरम के राज्यपाल होंगे।
राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकरः वर्तमान में बिहार के राज्यपाल, अब केरल के राज्यपाल होंगे।
आरिफ मोहम्मद खानः वर्तमान में केरल के राज्यपाल, अब बिहार के राज्यपाल नियुक्त किए गए।
अजय कुमार भल्लाः मणिपुर के राज्यपाल बनाए गए।
हरि बाबूः पहले मिजोरम के गवर्नर, अब ओडिशा के नए राज्यपाल नियुक्त किए गए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur