
न्योता भोजन के साथ बच्चों में किया गर्म वस्त्र का वितरण
कोरिया ,20 दिसंबर 2024 (घटती-घटना)। जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला बुढार में न्योता भोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी ने बच्चों साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया और इसके साथ ही बच्चों को गर्म कपड़े भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम की सबसे अनोखी बात रही कि इस पूरे कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी को जन्मदिन की बधाई देने भूतपूर्व सैनिक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर रजीत सिंह बिष्ट जिला सैनिक कल्याण संयोजक सुरेश कुमार सोनी,भूतपूर्व सैनिक डमरूधर मिश्रा,भूतपूर्व सैनिक नायक अशोक कुमार और साथ ही नायक स्वर्गीय नन्हूराम राम राजवाड़े की श्रीमती लीलावती राजवाड़े की इस पूरे कार्यक्रम में उपस्थित थे और इस कार्यक्रम में विनय मोहन भट्ट एमआईसी प्रशासक जिला शिक्षा कार्यालय, डॉक्टर इरशाद खान, एबीपी फेलो नीति आयोग भारत सरकार एवं जन प्रतिनिधि कांतानाथ तिवारी की भी गरिमामय उपस्थित थी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया साथ ही बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन संकुल प्राचार्य श्रीमती रविंद्र कौर के द्वारा किया गया और अपने आशीर्वचन में आदरणीय जिला शिक्षा अधिकारी जी ने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ बौद्धिक विकास और अपने सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाकर देश की सेवा में अपने आप को समर्पित करने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में कमांडर रंजीत सिंह बिष्ट ने बताया कि बच्चों में प्रारंभिक स्तर से ही शिक्षा के साथ-साथ देश सेवा की भावना भी होनी चाहिए भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम आए हुए सभी सम्मानीय अतिथियों को पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला बुढार की प्रधान पाठिका श्रीमती जया मिश्रा व शिक्षिका निवेदिता कुजूर के द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। पूरे कार्यक्रम के सफल आयोजन में संकुल केंद्र बुडार के सीएसी संदीप पैकरा, वर्मा दास महंत, पृष्का मैम, ईडित बेक, गोशवामी सिंह, सरोज बेक, आशा सिंह, सुमन नायक, आराधना सिंह, सरिता भगत एवम सभी शिक्षक साथियों एवं ग्रामीणजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur