Breaking News

सूरजपुर@डॉक्टर के बाद अब लेखपाल नशे की हालत में मितानिनों से की मारपीट,मामला पहुंचा एफआईंआर तक

Share


-शमरोज खान-
सूरजपुर,20 दिसंबर 2024 (घटती-घटना)। जिला सूरजपुर का स्वास्थ्य विभाग इस समय सुर्खियों में है कभी डॉक्टर नशे में मिल रहे हैं तो कभी बाबू,ऐसा लग रहा है कि नशे में काम करने की विभागीय अनुमति मिल गई हो, शासकीय कर्मचारी इस समय दारू के नशे में अपने आप को पावरफुल समझने लगे हैं, यही वजह है कि कार्यस्थल पर भी वह दारू के नशे में पहुंच जाते हैं, ऐसा लग रहा है कि उन्हें सरकारी कर्मचारी होने के नियम कायदे का पाठ नहीं पढ़ाया जाता है, डॉक्टर के बाद अब बाबू ने नशे में मितानिनों के साथ मारपीट कर बवाल मचा दिया है यह बवाल एफआईआर तक पहुंच गया है।
ज्ञात हो की स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर का नशे में ड्यूटी करने का मामला अभी थमा ही नहीं था, की अब लेखापाल का नशे की हालत में मितानिनों से मारपीट करने मामला सामने आया है, वही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कार्रवाई करने की बात कर रहे है, दरअसल सूरजपुर का स्वास्थ्य विभाग इन दिनों अपने कर्मचारीयों की वजह से सुर्खियों में हैं, बीते दिनों गर्भवती महिलाओं और बच्चों के अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर नशे की हालत में धुत मिले थे, जिसपर अब तक कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हुई है, वही सीएमएचओ कार्यालय के आवक जावक में पदस्थ लिपिक वाईजे लकड़ा का नशे की हालत में मितानिन महिलाओं से मारपीट करने की बात सामने आई है, बता दें कि पिछले कई दिनों से अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर थी, जहां प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर आज हड़ताल समाप्त कर दिया गया और काम पर लौटने का ज्ञापन देने सीएमएचओ कार्यालय पहुंचे हुए थे, ज्ञापन देकर महिलाएं आवक जावक में पदस्थ लिपिक के साथ फ़ोटो लेना चाह रही थी, की इतने में लिपिक भड़क गया और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा, मितानिनों ने जब इस बात को लेकर आपçा की तो नशे में धुत लिपिक वाईजे लकड़ा ने महिलाओं के साथ मारपीट कर दी, जिससे एक महिला के हाथ में गंभीर चोट आई, तो कुछ और महिलाओं के साथ भी मारपीट करने का आरोप है, घटना के बाद सीएमएचओ कार्यालय में मितानिनों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस भी पहुंची, वहीं स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी अधिकारी के समझाइश के बाद महिलाएं मानी, और लिपिक पर कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत स्वास्थ्य विभाग और कोतवाली थाने में दी है, वही इस पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग ने लिपिक को कारण बताओं नोटिश जारी कर दिया है, और विभागीय कार्रवाई की बात कह रही है, तो कोतवाली पुलिस शिकायत मिलने के बाद सीसीटीवी के आधार पर जांच कर कार्रवाई करने की बात कर रहे है साथ की मामले एफआईंआर कर लिया गया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर/पटना@विवाहिता की मौत के बाद विवाद,पिता ने पति पर लगाया जबरन जहर खिलाने का आरोप

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर/पटना,12 जून 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले की एक विवाहिता की कीटनाशक सेवन से मौत …

Leave a Reply