Breaking News

@ मानवता शर्मसारःपति की हुई मौत तो पत्नी को निर्वस्त्र कर दिया…

Share

गुमला,19 दिसम्बर 2024 (ए)। झारखंड के गुमला जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इसके लिए युवक के घर वालों ने उसकी पत्नी को ही जिम्मेदार करार दे दिया। इतना ही महिला निर्वस्त्र कर उसके साथ मारपीट की। आरोपी महिला के बाल काटकर उसकी हत्या करने जा रहे थे कि गनीमत रही कि महिला आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागने में सफल रही। पीडç¸ता ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दरअसल पूरा मामला गुमला जिले में सदर थाना क्षेत्र के वृंदा नायक टोली का है।
पुलिस के मुताबिक सिमडेगा जिला के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में पोढा टोली निवासी संदीप लोहरा यहां रविवार को तालाब में नहा रहा था। इसी दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर उसकी पत्नी बलकी देवी, उसके साथ ससुर एवं अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और शव को लेकर कोलेबिरा आए। यहां महिला बलकी देवी के ससुराल वाले उसे ही इसके लिए जिम्मेदार बताकर मारपीट करने लगे।
इसके बाद महिला के ससुराल वालों ने न सिर्फ लाठी डंडे से मारपीट की, बल्कि उसकी साड़ी खींच कर निर्वस्त्र कर दिया और कैंची से बाल काटकर उसकी हत्या करने वाले थे। पीडç¸ता के मुताबिक उसने बड़ी मुश्किल से वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। गांव पहुंचने पर उसके परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक मृतक संदीप लोहरा और उसकी पत्नी बलकी देवी के तीन बच्चे हैं।
परिवार का पालन पोषण करने के लिए दोनों मजदूरी करते थे। ससुराल में काम नहीं मिलने पर बलकी देवी अपने पति के साथ मायके वृंदा नायक टोली आ गई थी। रविवार की दोपहर दोनों तालाब गए थे। बलकी देवी कपड़े धो रही थी और उसका पति नहाने के लिए तालाब में उतर गया। इसी दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply