नई दिल्ली,19 दिसम्बर 2024 (ए)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के आरोपों के बीच, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा ने कांग्रेस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। झा ने सोशल मीडिया में कांग्रेस पर अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों में बाबा साहेब का आपत्तिजनक कार्टून प्रकाशित किया गया था।
पंकज झा ने दावा किया कि कांग्रेस शासन के दौरान एनसीईआरटी की किताबों में एक कार्टून प्रकाशित किया गया था, जिसमें दिखाया गया था कि जवाहरलाल नेहरू बाबा साहेब अंबेडकर को कोड़े मार रहे हैं। यह घटना उस समय की है जब कपिल सिब्बल शिक्षा मंत्री थे और योगेंद्र यादव एनसीईआरटी के सलाहकार थे। झा ने लिखा, “यह कांग्रेस के इतिहास का एक और काला अध्याय है, जब बच्चों को ऐसी अशोभनीय चीजें पढ़ाई गईं। आज कांग्रेस बाबा साहेब के नाम पर घडç¸याली आंसू बहा रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur