Breaking News

रायपुर@ एक ने डीएमएफ के फण्ड में किया गोलमाल तो दूसरे ने 50 लाख की दवा खरीदी में की हेराफेरी

Share

रायपुर,12 दिसम्बर 2024 (ए)। राज्य शासन ने दो नगरीय निकायों के सीईओ को निलंबित करने की कार्यवाही की है। भ्रष्टाचार के मामले में निलंबन की यह कार्यवाही की गई है। इनमें से एक ने भवनों के रेनोवेशन कार्य में गड़बड़ी की, वहीं दूसरे ने बिना स्वीकृति के ही उन्होंने 50 लाख की दवाओं की खरीदी कर ली थी।
डीएमएफ की राशि से स्वीकृत हुआ कार्य
नगर पालिका पेंड्रा के तत्कालीन सीएमओ कन्हैया लाल निर्मलकर को स्कूलों के रेनोवेशन के काम के लिए डीएमएफ से निर्गत राशि में गड़बड़ी का आरोपी माना गया है। कन्हैया लाल निर्मलकर को पेंड्रा में पोस्टिंग के दौरान बहुद्देशीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल और शासकीय शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय पेंड्रा के रेनोवेशन कार्य में 6 लाख 24 हजार 511 की गड़बड़ी का दोषी पाया गया।
वहीं महासमुंद के तत्कालीन सीएमओ टामसन रात्रे को भी सस्पेंड कर दिया गया है।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@ मानवता की सेवा में कोरिया पुलिस की पहल,जिला स्तरीय रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह

Share कलेक्टर रोक्तिमा यादव और एसपी हरीश राठौर की मौजूदगी में स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर …

Leave a Reply