@इस अभियान को मिला स्कॉच अवार्ड सम्मान
बीजापुर,08 दिसम्बर 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शिक्षा को पुनर्जीवित करने के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। नक्सल प्रभावित इस क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए चलाए गए ‘स्कूल फिर चले अभियान’ को प्रतिष्ठित स्कॉच सिल्वर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। तत्कालीन कलेक्टर अनुराग पांडेय के नेतृत्व में, जिला प्रशासन और स्थानीय समुदाय के बीच समन्वय से यह अभियान अपने उद्देश्यों को प्राप्त कर सका।
550 गांवों में घर-घर जाकर किया गया सर्वे
इस अभियान के अंतर्गत, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 20 वर्षों से बंद पड़े 28 स्कूलों को पुनः खोला गया और शिक्षा से वंचित बच्चों को स्कूल तक लाने का काम किया गया। विशेष सर्वेक्षण के तहत 550 गांवों में घर-घर जाकर 6 से 18 वर्ष के लगभग 7,000 बच्चों की पहचान की गई, जिनमें से 4,000 बच्चे या तो शाला त्यागी थे या कभी स्कूल गए ही नहीं थे।
शिक्षा के महत्व पर जागरूकता बढ़ी
विशेष रूप से माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार के लिए किए गए प्रयासों ने सफलता पाई, और अब इन क्षेत्रों के बच्चों को 20 साल बाद शिक्षा का अधिकार मिल रहा है। ग्रामीणों में शिक्षा के प्रति जागरूकता का स्तर बढ़ा है। पहले जहां शिक्षा के महत्व को लेकर जागरूकता की कमी थी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur