Breaking News

लखीमपुर खीरी@ बड़े झूले से गिरी बच्ची,अटक गई सबकी सांसें

Share

लखीमपुर खीरी,05 दिसम्बर 2024 (ए)। जिले के निघासन इलाके के रकेहटी देहात में झोलहू मेले में बड़े झूले से अचानक एक बच्ची गिरकर एंगल से लटक गई. यह देख सभी की सांसे थम गईं। हालांकि काफी मशक्कत के बाद बच्ची को नीचे उतार लिया गया। वहीं, यह बात सामने आई है कि झूले की परमिशन नहीं ली गई थी और प्रशासन ने इसे बंद भी करा दिया था, इसके बाद भी संचालन हो रहा था. बताते हैं कि मेले में बगैर अनुमति बड़ा झूला लगा हुआ है. बुधवार शाम कुछ लोग झूला झूल रहे थे। झूले में करीब 13 वर्ष की किशोरी भी बैठी हुई थी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संचालक ने जैसे ही झूला चलाया, झटका लगने से किशोरी खिसककर झूले के बाहर लोहे के एंगल से लटक गई. उसने हिम्मत जुटाई और एंगल नहीं छोड़ा. बच्ची चीखते-चिल्लाते करीब एक मिनट तक झूले से लटकी रही। इधर, झूले से किशोरी को लटका देख लोगों में हड़कंप मच गया। शोरशराबा होने पर संचालक ने झूला रोका. डरी सहमी किशोरी को धीरे-धीरे नीचे उतारा गया।.


Share

Check Also

कोलकाता@ममता की टीएमसी टूटी…58 विधायकों ने अलग गुट बनाया

Share ऋतब्रत बनर्जी को विधायक दल का नेता चुनाकोलकाता,03 जून 2026। पश्चिम बंगाल में ममता …

Leave a Reply