Breaking News

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही@ पीजीएम में एचआईवी संक्रमितों की संख्या पहुंची 252

Share

@ नशीले इंजेक्शन से संक्रमण फैलने की आशंका
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही,03 दिसम्बर 2024 (ए)।जिले में एड्स संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 252 तक पहुँच गई है, जो स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बन गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बीते नवंबर माह में ही 8 नए एचआईवी पॉजिटिव मरीज मिले हैं, और यह संख्या छोटे से जिले में चौंकाने वाली है। इनमें जनरल मरीजों के अलावा ऐसे कम उम्र के युवा भी शामिल हैं, जो इंजेक्शन के माध्यम से नशा करते हैं और एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं।


Share

Check Also

सूरजपुर@ प्रधान पाठक सोनसाय हुए सेवानिवृत्त, वनकरा स्कूल में भव्य सम्मान के साथ दी गई भावभीनी विदाई

Share सूरजपुर,30 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। विकासखंड प्रतापपुर अंतर्गत दवनकरा स्थित प्राथमिक पाठशाला में लंबे समय …

Leave a Reply