Breaking News

रायपुर@ साय ने कांग्रेसियों के इस फैसले की तारीफ की

Share

रायपुर,03 दिसम्बर 2024 (ए)। कांग्रेस का धान खरीदी केंद्र चलो अभियान आज से शुरू हो रहा है। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तंज कसते हुए कहा कि अच्छा है जाएं। दूर से बैठकर ब्लेम करने की बजाए खरीदी केंद्र में जाएं। उनको वास्तविकता का पता चलेगा। रायगढ़ में आज होने वाले विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में आज जारी होने वाली महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त को लेकर कहा कि मोदी को गारंटी में एक बड़ा वादा ये भी था कि महतारी वंदन योजना के तहत एक हजार रुपए दिए। लगातार ये काम कर रहे हैं। हर महीने के पहले हफ़्ते में ही एक हजार देने का काम कर रहे हैं। आज दिसंबर माह की किश्त भी रायगढ़ से हितग्राहियों के खाते में अंतरित किए। इसके साथ ही जनादेश दिवस को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज तीन दिसंबर हैं। हम इसे जनादेश दिवस के रूप में मनाएं।


Share

Check Also

सूरजपुर@जमीन विवाद में खून से लाल हुए रिश्ते, सूरजपुर में भतीजों पर चाचा की दिनदहाड़े हत्या का आरोप

Share न्यायालय से लौट रहे थे बरन राम,रास्ते में रोककर किया गया हमला-संवाददाता-सूरजपुर,18 जून 2026 …

Leave a Reply