- खबर प्रकाशित होने के बाद वाहन सहित जिम का सामान हुआ जब्तःसूत्र
- रिमाण्ड के तीसरे दिन थाना पहुंचे 15 शिकायतकर्ता, एक करोड़ से अधिक की ठगी की हुई शिकायत
- हुंडई की वरना,क्रेटा व बीएमडब्ल्यू सहित महंगी जावा बाइक जब्त
- ठगी के पैसे से बना केजीएन ट्रेडर्स की बिल्डिंग कब होगा जप्त,ठगी के पैसे से बना केजीएन हार्डवेयर की बिल्डिंग कब होगा जप्त



-ओमकार पांडेय-
सुरजपुर,02 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। दैनिक घटती-घटना समाचार-पत्र की प्रामाणिकता और उसकी खबरों के प्रति निस्वार्थ प्रकाशन की ही देने है कि एक बार फिर दैनिक घटती-घटना की खबर से एक बड़े मामले में कार्यवाही हुई है,वहीं यह कहना गलत नहीं होगा कि यह कार्यवाही केवल दैनिक घटती-घटना की खबरों की ही देने है, जिसमें दो बड़े ठग सुरजपुर जिले के जहां अब कानून की जद में हैं वहीं पकड़ में हैं साथ ही अब फिर एक बार दैनिक घटती घटना की ही खबर की देन है जिससे प्रेरित होकर पुलिस ने सदी के दो महाठग जो सूरजपुर जिले के उस ठगी मामले के ठग हैं जो जिले के हिसाब से सदी का सबसे बड़ा ठगी मामला कहा जा सकता है के यहां से उनके घर से परिचितों के यहां से चल संपत्तीयों की जब्ती की है जो बेशकीमती गाडियां हैं जिनमें विदेशी गाडि़यां भी शामिल हैं।
सुरजपुर जिले में जब असफाक उल्लाह और उसके पिता जरीफ उल्लाह लगातार पैसा दुगुना करने के नाम पर लोगों को ठगने का काम कर रहे थे तब एकमात्र समाचार पत्र दैनिक घटती-घटना ने अपनी जिम्मेदारी समाज के प्रति निभाने की कोशिश की थी जो वह हमेशा ही करता है और लगातार मामले में खबर का प्रकाशन किया था और तब तो इसे तत्कालीन जिम्मेदार लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया था लेकिन वर्तमान पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लिया और अब परिणाम यह है कि दोनों ठग बाप बेटे अब कानून की गिरफ्त में हैं वहीं पुलिस ने एक को असफाक उल्लाह को रिमांड में लिया हुआ है चार दिनों के लिए और तीसरे दिन ही पुलिस की कार्यवाही रिमांड में असफाक की ली गई अवधि के बीच ही सराहनीय बताई जा रही है, क्योंकि तीसरे दिन पुलिस ने दैनिक घटती-घटना में प्रकाशित खबर को पुनः संज्ञान में लिया और असफाक की चल संपçायों की पुलिस ने जब्ती की जो अलग अलग उसके या तो परिचितों के यहां खड़ी थीं या उसके घर या रिश्तेदारों के यहां खड़ी थीं। इस चल संपत्तीयों को लेकर दैनिक घटती घटना ने ही खबर का प्रकाशन किया था और जिम्मेदारों के संज्ञान में इस बात को लाने का प्रयास किया था कि असफाक की संपत्ती जो ठगी से कमाई गई है क्या उसे कार्यवाही के दौरान जत किया जाएगा क्या उसे भी कार्यवाही में शामिल किया जाएगा। वैसे अच्छी बात है कि पुलिस ने खबरों से संज्ञान लिया और तीसरे दिन असफाक के ही रिमांड के चल संपत्तीयों में से उन वाहनों को जब्ती किया जो महंगी गाडि़यां है। इन वाहनों को असफाक ने ठगी के पैसे से ही खरीदा था यह भी सच है।

खबर प्रकाशन के तुरन्त बाद जब्त हुईं महंगी गाडि़यां
संयोग की बजाए खबर का असर ही कहना सही होगा। जिस दिन असफाक की गाडि़यों की जब्ती या गाडि़यों के मामले में खबर का प्रकाशन दैनिक घटती-घटना ने किया उसी दिन पुलिस ने गाडि़यों की जब्ती की है। 2 दिसंबर को खबर का प्रकाशन हुआ और उसी दिन पुलिस ने अशफ़ाक की कई गाडि़यों की थाने में कतार लगा दी। यह कहना गलत नही होगा कि पुलिस कहीं न कहीं दैनिक घटती-घटना की खबर को प्रामाणिक मान रही है सही और निष्पक्ष मान रही है।
रिमांड के तीसरे दिन 15 शिकायत और आई सामने,अब ठगी की रकम की सीमा पार हुई एक करोड़ और अधिक
अशफाक रिमांड पर है और रिमांड के तीसरे दिन पुलिस के पास 20 शिकायतें ठगी के आई, जिसकी रकम 1 करोड़ 39 लाख 66 हजार है, 30 नवंबर को पुलिस के पास 15 शिकायतें आई थी जिसकी रकम थी 1 करोड़ 6 लाख 50 हजार, 2 दिसंबर को 25 शिकायतकर्ता आए थे जिसकी ठगी की रकम थी 1 करोड़ 6 लाख 50 हजार थी, वही 2 दिसंबर को 20 शिकायतकर्ता पहुंचे जिसमें ठगी की रकम थी एक करोड़ 1 करोड़ 39 लाख 66 हजार, अनुसार 3 दिन में 60 शिकायतें सूरजपुर पुलिस को मिली जिसमें ठगी की रकम 4 करोड़ 72 लाख 86 हजार पहुंच गई, वही अलग-अलग जिलों के अलग-अलग थानों में अलग से ही शिकायत ठगी की दर्ज हो रही है ऐसे में देखना यह होगा कि क्या अलग-अलग जिले की पुलिस अलग-अलग डिमांड लगी?

यह सब की कब होगी जब्ती?
ठगी के पैसे से अशफाक ने ऐशो आराम के साथ बड़े स्तर पर अपना आशियाना भी तैयार किया था,अपने व्यापार में भी खूब पैसे लगाए थे, ठगी के पैसे से ही केजीएन ट्रेडर्स व केजीएन हार्डवेयर की बिल्डिंग भी तैयार हुई थी और पेट्रोल टंकी भी खोलने की तैयारी हो रही थी, इसी बीच पूरे मामले का भंडाफोड़ हुआ और ठगी की संभावना लगने लगी, साथ ही ठगी के पैसे से काफी जमीन भी खरीदे गए, अब देखना यह है की ठगी के पैसे से खरीदे गए जमीन व तैयार किए गए व्यापार पर किस प्रकार कानूनी कार्रवाई होती है? ठगी के पैसे से बना केजीएन ट्रेडर्स की बिल्डिंग कब होगा जब्ती?, ठगी के पैसे से बना केजीएन हार्डवेयर की बिल्डिंग कब होगा जब्ती,ठगी के पैसे से खरीदी गई जमीन के पेपर कब होंगे जब्ती?
शिकायत के आंकड़े व ठगी की रकम

| दिनांक | शिकायतकर्ताओ की संख्या | रकम |
| 30.11.2024 | 15 | 1,06,50,000 |
| 01.12.2024 | 25 | 2,26,70,000 |
| 02.12.2024 | 20 | 1,39,66,000 |
| कुल | 60 | 4,72,86,000 |
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur