@ दावा…महायुति में मतभेद नहीं,लेकिन गृह मंत्रालय के सवाल पर चुप्पी साधी
मुंबई,01 दिसम्बर 2024 (ए)। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आए 8 दिन बीत चुके हैं, लेकिन मुख्यमंत्री को लेकर स्थित अभी भी साफ नहीं हुई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार को कहा कि नई सरकार का शपथ ग्रहण 5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में होगा। प्रधानमंत्री मोदी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे दो दिन अपने पैतृक गांव सातारा में रहे। शनिवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। मुंबई से आए डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। अब वे ठीक हैं। रविवार को शिंदे सातारा के एक मंदिर गए और कुछ देर बाद मीडिया से बातचीत भी की। उन्होंने कहा, मैं अब ठीक हूं। व्यस्त चुनावी कार्यक्रम के बाद मैं यहां आराम करने आया था। महायुति में कोई मतभेद नहीं है। सीएम पर फैसला पीएम मोदी और अमित शाह लेंगे। 2 दिसंबर को महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री तय होगा। गृह मंत्रालय पर खींचतान को लेकर उनसे तीन बार सवाल किया गया, लेकिन शिंदे ने जवाब नहीं दिया। शाम को वे सतारा से मुंबई पहुंचे।सूत्रों के मुताबिक 3 दिसंबर को भाजपा विधायक दल की बैठक होगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur