Breaking News

नई दिल्ली@ भारतीय कोस्ट गार्ड ने पकड़ी नशे की सबसे बड़ी खेप

Share

@ समुद्र के बीच 5500 किलोग्राम ड्रग्स बरामद
नई दिल्ली,26 नवम्बर 2024 (ए)।
भारतीय कोस्ट गार्ड ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के पास समुद्र में 5500 किलोग्राम ड्रग्स पकड़ा है। नशे की यह खेप म्यांमार की मछली पकडऩे वाली नाव से जब्त की गई है। इस नाव का नाम सो वेई यान हू है। कोस्ट गार्ड ने प्रतिबंधित ड्रग मेथमफेटामाइन के साथ एक पोर्टेबल इनमारसैट सैटेलाइट फोन भी जब्त किया है। पिछले कुछ दिनों में अंडमान समुद्र में रोहिंग्या नाव और म्यांमार के कई शिकारी देखे गए हैं। इनमें से कुछ
पकड़े भी गए हैं। पकड़े गए शिकारियों से संयुक्त पूछताछ के दौरान कई खुलासे हुए, जिसके बाद अंडमान समुद्र पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी और अब नशे की सबसे खेप पकड़ी गई है।
निगरानी के दौरान भारतीय तटरक्षक बल के डोर्नियर विमान ने एक नाव का पता लगाया जो संदिग्ध लग रही थी। इसकी सूचना संयुक्त ऑपरेशन केंद्र (जेओसी) को दी गई, जिसने संदिग्ध लाव को रोकने के लिए श्री विजया पुरम से आईसीजी फास्ट पेट्रोल पोत, आईसीजी जहाज अरुणा आसफ अली को संदिग्ध नाव का पता लगाने के लिए कहा। आईसीजी जहाज ने मौजूदा खराब समुद्री परिस्थितियों के बावजूद संदिग्ध नाव को रोकने के लिए तेज गति से आगे बढ़ा।


Share

Check Also

रायपुर@सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे दीपक बैज…मवेशी से टकराई पायलटिंग गाड़ी पीसीसी चीफ ने कहा- मवेशियों को एक जगह रखने में सक्षम नहीं सरकार

Share रायपुर,18 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की पायलटिंग गाड़ी मवेशी से …

Leave a Reply