प्रतापपुर,16 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। शिव शिष्य परिवार द्वारा महादेव महागुरु महेश्वर शिव की कृपा और साहब दीदी के आशीर्वाद से मानपुर के शिव मंदिर प्रांगण में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के विस्तार और शिव कार्य को गति देने के लिए सूरजपुर जिले की नई 21-सदस्यीय समिति का गठन किया गया।
सदस्यों ने सर्वसम्मति से चंद्रिका कुशवाहा को पुनः जिलाध्यक्ष के रूप में चुना। चंद्रिका कुशवाहा के नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलने की आशा जताई गई। वहीं, रामशरण राजवाड़े को उपाध्यक्ष, अजय कुमार साहू को सचिव, और जानकी राम राजवाड़े को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
जिला कार्यकारिणी में शामिल अन्य सदस्यों में वकील प्रसाद चौधरी, श्रीमती सुमित्रा रज्जक, श्रीमती अन्नु सिंह, श्रीमति कलेश्वरी सिंह, घुरन राम सारथी, सोहन राम सारथी, अवधेश यादव, श्रीमती डॉ चंदा सिंह मरकाम, श्रीमती सौतिलोतमा पैकरा, श्रीमती सुमित्रा राजवाड़े, धुनेश्वर प्रसाद, गोपाल देवांगन, मंगलसाय प्रजापति, लखन ठाकुर, प्यारेलाल विश्वकर्मा, विजय सिंह और रजिंदर सिंह को शामिल किया गया।
बैठक के दौरान बलरामपुर जिले से पंचम कुशवाहा और कृष्णा सिंह, सूरजपुर जिले से मनीषा सिंह और पार्वती, तथा लखनपुर से बिहारी यादव सहित बड़ी संख्या में शिव शिष्य परिवार के गुरु भाई-बहन उपस्थित रहे। समिति ने यह स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों और अंधविश्वास को समाप्त करना है। शिव चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से जनजागरूकता फैलाने और आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास तेज किए जाएंगे।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शिव शिष्य समिति के विस्तार से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। यह समिति जिले में शिव चर्चा कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करेगी। सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और समर्पित कार्यों के माध्यम से समाज को सही दिशा में अग्रसर करने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण साबित होगा।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को एकजुट होकर आगे बढ़ाने और शिव के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। आगामी कार्यक्रमों की योजना बनाते हुए, शिव चर्चा और जनकल्याणकारी गतिविधियों को गति देने की रूपरेखा तय की गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur