@ इमारत और कई दुकानें आग की चपेट में…
फरीदाबाद,13 नवम्बर 2024 (ए)। हरियाणा में फरीदाबाद के पलवल में गैस पाइपलाइन से रिसाव के कारण हुए भीषण विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विस्फोट पुरानी जीटी रोड पर लाला लाजपत राय पार्क के पास हुआ, जब एक सरकारी जेसीबी एक चाय की दुकान के पास पानी
की पाइपलाइन को ठीक कर रही थी. अचानक ही घटनास्थल पर भगदड़ मच गई।
एक तीन मंजिला इमारत समेत कई दुकानें पूरी तरह से जल गईं. वहीं एक जेसीबी सहित कई वाहन भी आग में क्षतिग्रस्त हो गए और आग के कारण कुल नुकसान करोड़ों रुपये का बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड की चार गाडç¸यों ने मौके पर पहुंचकर दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, दोपहर के आसपास पानी की पाइपलाइन के रिसाव को ठीक करने के लिए खुदाई यंत्र का उपयोग करके 10 फीट लंबा और आठ फीट चौड़ा गड्ढा खोदा गया था। बाद में जनस्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी लीकेज ठीक कर गड्ढे से बाहर निकले। जब जेसीबी से गड्ढे को दोबारा भरा जा रहा था,तभी पास की एक पीएनजी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई और तेजी से रिसाव होने लगा। पुलिस ने कहा कि इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, चाय की दुकान के चूल्हे की गैस से आग लग गई और विस्फोट हो गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur