Breaking News

भुवनेश्वर@ ओडिशा की महिला आयोग अध्यक्ष हटाई गईं

Share

सरकार ने आदेश जारी कर लिया बड़ा फैसला
भुवनेश्वर,11 नवम्बर 2024 (ए)।
ओडिशा सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मिनाती बेहरा को हटा दिया है। जानकारी के अनुसार, मिनाती बेहरा के कार्यकाल के दौरान उनका प्रदर्शन असंतोषजनक रहा। हालांकि राज्य सरकार ने बहुत पहले ही बेहरा को पद से हटाने के निर्देश जारी कर दिए थे, लेकिन उन्होंने कुर्सी नहीं छोड़ी। इसके बाद सरकार ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया और 1 नवंबर तक जवाब देने को कहा। जिसके बाद सरकार ने उनके जवाब को अपर्याप्त करार देते हुए कहा कि यह आयोग के असंतोषजनक प्रदर्शन को सही नहीं ठहराता। सरकार ने एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा, ओएससीडब्ल्यू के अध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत कारण बताओ जवाब की गहन और सावधानीपूर्वक जांच के बाद, यह पाया गया है कि जवाब अपर्याप्त है और आयोग के असंतोषजनक प्रदर्शन को सही नहीं ठहराता है।
सरकार नियुक्त करेगी नई अध्यक्ष
इस मुद्दे ने एक नए विवाद को जन्म दिया है, कुछ लोग इस बात पर भी बहस कर रहे हैं कि क्या सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम उचित है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले कुछ सप्ताहों में ओडिशा सरकार राज्य महिला आयोग का नेतृत्व करने तथा पूरे राज्य में महिलाओं से संबंधित मुद्दों का प्रभावी और समय पर निवारण करने के लिए एक अन्य अध्यक्ष की नियुक्ति करेगी।


Share

Check Also

कोलकाता@पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Share कोलकाता,04 जून 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी …

Leave a Reply