बेंगलुरु,11 नवम्बर 2024 (ए)। कांग्रेस नेता और कर्नाटक सरकार में मंत्री ज़मीर अहमद ने केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी पर नस्लीय टिप्पणी की है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए जमीर अहमद ने कुमारस्वामी को कालिया कुमारस्वामी कह डाला। जमीर अहमद सीएम सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कर्नाटक कैबिनेट के सदस्य हैं। चामराजपेट निर्वाचन क्षेत्र से 5 बार विधायक रह चुके ज़मीर अहमद अल्पसंख्यक मामलों के महत्वपूर्ण विभाग के प्रभारी हैं। जमीर अहमद हाल ही में भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए दलबदलू नेता सीपी योगेश्वर के बारे में बात कर रहे थे। जमीर अहमद ने कहा, कुछ कांग्रेस नेताओं के साथ मतभेदों की वजह से वह (सीपी योगेश्वर) बीएसपी में चले गए। निर्दलीय चुनाव लड़ा और कोई विकल्प न होने के बाद वह भाजपा में शामिल हो गए क्योंकि वह जनता दल के साथ नहीं जाना चाहते थे क्योंकि उन्हें लगा कि कालिया कुमारस्वामी भाजपा से ज़्यादा ख़तरनाक हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur