Breaking News

अयोध्या,@20 नवम्बर से रामलला को रजाई ओढ़ाई जाएगी

Share

@ गुनगुने जल से करवाया जाएगा स्नान
अयोध्या,09 नवम्बर 2024 (ए)।
श्रीराम लला को अगहन की पंचमी (20 नवम्बर) से रजाई उढ़ाई जाएगी। तभी से गुनगुने जल से स्नान भी प्रारम्भ होगा और भोग में से ठंडी चीजें हटाई जाएंगी आवश्यकतानुसार कंबल अथवा रजाई का उपयोग होता है।यह जानकारी श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास महाराज ने दी। आचार्य जी बीते कुछ दिनों से लखनऊ पीजीआई में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। अब वे आयुजनित रोगों से
स्वस्थ होकर अयोध्या आ गये हैं। मुख्य अर्चक ने बताया कि सर्दी बढ़ने के साथ-साथ जैसे हम लोगों के खान-पान, पहनावे में धीरे-धीरे परिवर्तन होता है वैसे प्रभु राम लला के भोग और वस्त्रों में बदलाव होता है।आम तौर पर अगहन की पंचमी से विग्रह को रजाई उढ़ाई जाती है। तभी से प्रभु को स्नान कराने के लिए गुनगुने पानी का उपयोग किया जाता है। इसी अनुसार भोग में सर्द चीजें हटाकर गरमी पहुंचाने वाला भोग तैयार किया जाता है।अधिक ठंड बढ़ने पर ब्लोवर भी लगाया जाता है।


Share

Check Also

रायपुर@सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे दीपक बैज…मवेशी से टकराई पायलटिंग गाड़ी पीसीसी चीफ ने कहा- मवेशियों को एक जगह रखने में सक्षम नहीं सरकार

Share रायपुर,18 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की पायलटिंग गाड़ी मवेशी से …

Leave a Reply