Breaking News

नई दिल्ली@ शरद पवार लेंगे राजनीति से संन्यास

Share

@ कहा…चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं
नई दिल्ली,05 नवम्बर 2024 (ए)।
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने राजनीति से संन्यास को लेकर बड़ा बयान देकर हलचल मचा दी है। 84 वर्षीय पवार, जो अब भी राजनीति में सक्रिय हैं, ने कहा कि अब समय आ गया है कि नई पीढ़ी को आगे बढ़ने का अवसर मिले। उनके इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चाएं गर्म हो गई हैं। पवार ने स्पष्ट कहा, मैं अब कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहता। अब तक मैंने 14 बार चुनाव लड़ा है और किसी न किसी मोड़ पर रुकना ही होगा। मुझे सत्ता की जरूरत नहीं है, अब मैं समाज सेवा पर ध्यान देना चाहता हूं।


Share

Check Also

रायपुर@सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे दीपक बैज…मवेशी से टकराई पायलटिंग गाड़ी पीसीसी चीफ ने कहा- मवेशियों को एक जगह रखने में सक्षम नहीं सरकार

Share रायपुर,18 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की पायलटिंग गाड़ी मवेशी से …

Leave a Reply