करते हुए कोटवार को दिलाए जाने हेतु कलेक्टर सूरजपुर को जनदर्शन में किया शिकायत
प्रतापपुर,04 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। सोनिया नायक पति विजय कुमार प्रतापपुर तहसील का कोटवार है सोनिया नायक को ग्राम अमनदोन में सेवा भूमि खसरा नंबर 183 .184 रकबा 0.10 0.36 हेक्टर भूमि दिया गया है जिस भूमि पे कोटवार के द्वार धान की बुवाई की गई थी परंतु घुटरा पारा के निवासी रामजीत उर्फ राधे पिता शुकुल उम्र लगभग 42 वर्ष 2. रामचंद्र उर्फ जुगुन माझी पिता रामदेव उम्र लगभग 35 वर्ष के द्वारा कोटवारी जमीन पर दिनांक 13.07.2024 को जूताई कर फिर से धान की बुवाई कर दिया गया फिर कोटवार ने थाना प्रतापपुर में दिनांक 13. 7.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई फिर भी थाना से कोई कार्रवाई नहीं हुआ फिर दिनांक 15.7.2024 को न्यायालय तहसील प्रतापपुर में स्थगन हेतु आवेदन दिया फिर भी तहसीलदार के रीडर के द्वारा स्थगन जारी नहीं किया गया जिस कारण कोटवार ने दिनांक 28.10.2024 को जिला
कलेक्टर सूरजपुर में आवेदन दिया लेकिन आज दिनांक तक कहीं से भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
ज्ञात हो कि कोटवारी भूमि पर अवैध कजा करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व में भी कई बार इस तरह की मामला सामने आई है जहां शासन प्रशासन की अनदेखी के वजह से कोटवारी भूमि पर अवैध कजा किया गया है जिसमें शासन के योजनाओं का लाभ पहुंचाने वाले गांव गांव घूमने वाले कोटवारों को भी अपने भूमि के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। जिसके लिए कई बार शिकायत के बाद भी ना तहसीलदार ने सुना ना बड़े अधिकारियों ने सर बादल की ठोकर खा रहे लगातार अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर काट रहे कोटवार भूमि को कजा मुक्त करने में आखिर राजस्व विभाग कितना जिम्मेदार है इसे ही पता चलता है। तथा का कोटवारी भूमि पर हुए अवैध कजा को तत्काल हटाए जाने की मांग किए हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur