@ उल्टा लटकाया सिर के पास गर्म कोयला और मिर्च का धुआं…
पंढुर्ना,04 नवम्बर 2024 (ए)। मध्य प्रदेश के पंढुर्ना जिले में एक नाबालिग लड़के को उल्टा लटकाने और उसके सिर के पास गर्म कोयला रखने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.। जिसके मुताबिक घटना रविवार को जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर मोहगांव में हुई। वायरल वीडियो में एक लड़के को रस्सी से हाथ बांधकर उल्टा लटका हुआ दिखाया गया है और वह जोर-जोर से रो रहा है। बाद में उसके सिर के पास गर्म कोयले की ट्रे रखी जाती है। वीडियो में एक व्यक्ति दूसरे लड़के को बांधता हुआ भी दिखाई दे रहा है। वीडियो में लोग लड़के पर घड़ी और अन्य सामान चुराने का आरोप लगाते हुए सुनाई दे रहे हैं। मामले में पंढुर्ना के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुंदर सिंह कनेश ने बताया कि पुलिस ने इस घटना में कथित रूप से शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur