@ तीन दिवसीय आयोजन के दौरान शान और नीति मोहन के साथ इंडियन आइडल फेम पवनदीप और अरुनीता करेंगे परफॉर्म…
रायपुर,02 नवम्बर 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ में 4 नवंबर से राज्योत्सव की शुरुआत हो रही है। 3 दिनों में होने वाले कार्यक्रमों की पूरी सूची जारी कर दी गई है। कार्यक्रम में लोक कलाकारों के साथ ही बॉलीवुड के सिंगर शान और नीति मोहन भी परफॉर्म करते दिखेंगे। राज्योत्सव के उद्घाटन समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव तो समापन और अलंकरण समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल होंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, 4 नवंबर को 6 बजे से 7ः15 बजे तक उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके पहले शाम 4ः30 से 5 तक 12 लोक नृत्य झलकियां आर्टिस्ट रिखी क्षत्रिय अपनी प्रस्तुति देंगे। 5 से 5ः30 बजे तक आदिवृंदम आर्टिस्ट महेंद्र चौहान और ग्रूप और 5ः30 बजे से 6 बजे तक क्षेत्रीय नृत्य संगीत आर्टिस्ट सुनील सोनी और ग्रूप अपनी प्रस्तुति देगा।
उद्घाटन समारोह के बाद 7ः15 से 7ः45 तक नाम रामायण आर्टिस्ट विद्या वर्चस्व की प्रस्तुति के बाद शाम 7ः45 से प्लेबैक सिंगर शान की परफॉर्मेंस होगी।
5 नवंबर को शाम 5 से 5ः30 तक सांस्कृतिक लहर गंगा आर्टिस्ट पुराणिक साहू प्रस्तुति देंगे। इसके बाद 5ः30 बजे से 6 बजे तक लोकधुन आर्टिस्ट सुरेंद्र साहू भोला यादव ग्रूप, 6 बजे से 6ः30 तक द मून लाइट रागा, आर्टिस्ट रोहन नायडू और ग्रूप अपनी प्रस्तुति देगा। 6ः30 से 7ः30 बजे तक राज्यपाल की मौजूदगी में मंचीय कार्यक्रम होगा। 7ः30 से 8ः00 बजे तक राजेश अवस्थी का गायन, 8 बजे से 8ः30 बजे तक लोक गायन आरू साहू का होगा और रात 8ः30 से प्लेबैक सिंगर नीति मोहन की परफॉर्मेंस होगी.
6 नवंबर को शाम 5 बजे से 6 बजे तक अनुराग स्टार नाइट होगी, जिसमें आर्टिस्ट अनुराग शर्मा परफॉर्म करेंगे. 6 बजे से 7ः55 बजे तक राज्य अलंकरण समारोह चलेगा।. 7ः55 से 8ः15 बजे तक इंडिया गोट टैलेंट के आर्टिस्ट मलखम्भ परफॉर्म करेंगे। इसके बाद रात 8 बजे से 8ः45 बजे तक जादू बस्तर आर्टिस्ट सवि श्रीवास्तव परफॉर्म करेंगे। अंत में रात 8ः45 से इंडियन आइडल फेम पवनदीप और अरूनिता की परफॉर्मेंस होगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur