Breaking News

नई दिल्ली,@ डॉग फैंटम ने दी सर्वोच्च बलिदान

Share

@ आतंकवादियों की गोलीबारी में शहीद
नई दिल्ली,29 अक्टूबर 2024 (ए)।
जम्मू-कश्मीर के खौर इलाके में नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादियों के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान में भारतीय सेना के चार साल के बहादुर डॉग ‘फैंटम’ ने अपनी जान की कुर्बानी दी। मेल बेल्जियन मैलिनोइस नस्ल का यह डॉग आतंकवादियों के खिलाफ अभियान में सैनिकों का साथ दे रहा था। मुठभेड़ के दौरान आतंकवादियों की गोली का शिकार होकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने फैंटम के इस बलिदान को नमन करते हुए एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, फैंटम की बहादुरी, वफादारी और समर्पण को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।


Share

Check Also

रायपुर@सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे दीपक बैज…मवेशी से टकराई पायलटिंग गाड़ी पीसीसी चीफ ने कहा- मवेशियों को एक जगह रखने में सक्षम नहीं सरकार

Share रायपुर,18 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की पायलटिंग गाड़ी मवेशी से …

Leave a Reply